Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Visually Impaired Habits Shed Glow Of Success

Lucknow News: दृष्टिबाधित बानी ने बिखेरी सफलता की चमक

Thu, 01 May 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Visually Impaired Habits Shed Glow Of Success
माता-पिता के साथ बानी।
लखनऊ। जरा सी मुश्किल आने पर हार मान लेने वालों के लिए लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा बानी एक मिसाल हैं। दृष्टिबाधित बानी ने आईसीएसई की परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल करके परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


दृष्टिबाधित होने के बावजूद बानी ने खुद को कभी कमजोर नहीं समझा। यूट्यूब से विषयों के लेक्चर सुनकर याद किया। पिता विशाल चावला ने बताया कि उनकी पत्नी श्वेता चावला ने बानी को परीक्षा की तैयारी करवाई। उसके लिए ट्यूटर भी लगाया।
विज्ञापन




परीक्षा में बानी को एक राइटर उपलब्ध कराया गया। जन्म के छह माह बाद से दृष्टिबाधित बानी शुरू से नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था से जुड़ी हैं, जिसने उसकी बहुत मदद की। बानी का सपना आईएएस अधिकारी बनना है। वह अभी से इसकी तैयारी कर रही हैं। बानी अच्छी गायिका भी हैं। प्रयागराज से उन्होंने इसका कोर्स किया है। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed