फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Visit to Himachal's beautiful lovers: Buses to go to Kullu, Manali and Mandi directly from UP

हिमाचल की हसीन वादियों की सैर : यूपी से अब सीधे मिलेगी कुल्लू, मनाली और मंडी जाने के लिए बसें

Thu, 01 Apr 2021 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Visit to Himachal's beautiful lovers: Buses to go to Kullu, Manali and Mandi directly from UP
मनाली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की हसीन वादियों की सैर करने वाले यूपी के पर्यटकों को प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी के पर्यटक अब तकरीबन हर शहर से परिवहन विभाग की बस से सीधे हिमाचल जा सकेंगे। इसे लेकर उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के बीच 20 सालों के लिए पारस्परिक परिवहन समझौता हुआ है। अभी तक दोनों प्रदेशों के बीच जो समझौता था, उसमें बहुत कम संख्या में बसों का संचालन होता था, जो अब बढ़ा दिए गए हैं। अब यूपी परिवहन विभाग की 48 बसें प्रतिदिन हिमाचल के 19 मार्गों पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


गर्मियों में हिमाचल की हसीन वादियों की सैर अब सस्ती और आसान होगी। यूपी के पर्यटकों को चंडीगडढ़ व दिल्ली से हिमाचल की बसों को पकड़ना नहीं पड़ेगा। यूपी से हिमाचल के 19 मार्गों पर प्रतिदिन 67 बसों का संचालन किया जाएगा। जो हिमाचल राज्य में 3594 किलोमीटर का सफर प्रतिदिन तय करेंगी। वहीं, हिमाचल से यूपी के 27 मार्गों पर प्रतिदिन 70 बसों का संचालन किया जाएगा। जो यूपी के अंदर 3238 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। हालांकि यह बाद में तय किया जाएगा कि किन-किन शहरों से हिमाचल के लिए सीधे बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पहले 46 फेरे करती थी बसें
उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के मध्य बसों के संचालन को लेकर पहली बार 6 मई 1985 को पारस्परिक समझौता हुआ था। जिसके समाप्त होने के बाद दोनों राज्यों के बीच बीस सालों के लिए दोबारा समझौता हुआ है। इसमें यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें हिमाचल प्रदेश के 10 मार्गों पर प्रतिदिन 46 बसें संचालित होती थी , जो अब बढ़ाकर 67 बसें कर दी गई हैं। इसी तरह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें पहले 11 मार्गों पर 22 बसें प्रतिदिन चलती थी जो अब बढ़ा दी गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन की 70 बसें यूपी के 27 मार्गों पर प्रतिदिन संचालित होंगी। जानकारों की मानें तो इसमें लखनऊ समेत हर बड़े शहर से हिमाचल के जाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed