Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Half the patients in the childrens OPD have respiratory issues; one in every five of these is suffering from pneumonia.

Lucknow News: बच्चों की ओपीडी में आधे सांस के रोगी, इनमें से हर पांचवां निमोनिया पीड़ित

Thu, 12 Nov 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Half the patients in the childrens OPD have respiratory issues; one in every five of these is suffering from pneumonia.
लखनऊ। बदलते मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव और प्रदूषण के कारण बच्चों में सांस संबंधी संक्रमण के साथ निमोनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। लखनऊ के अस्पतालों में बाल रोग ओपीडी में आने वाले करीब आधे बच्चे सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित हैं। इनमें 15 से 20 प्रतिशत बच्चों में निमोनिया की पुष्टि हो रही है। केजीएमयू, लोहिया संस्थान और डफरिन अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या भी सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ी है।
विज्ञापन



पड़ताल में सामने आया है कि लोहिया संस्थान की बाल रोग ओपीडी में सामान्य दिनों में करीब 150 बच्चे आते थे। अब यह संख्या 200 तक पहुंच गई है। इसी तरह केजीएमयू में रोजाना आने वाले बच्चों की संख्या 200 से बढ़कर 250 से अधिक हो गई है। यानी दोनों अस्पतालों में बच्चों की ओपीडी में करीब 25 से 33 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। डफरिन अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान के अनुसार, सांस संबंधी परेशानी लेकर आने वाले बच्चों में करीब 15 से 20 प्रतिशत निमोनिया से पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

तेज सांस चलना और छाती धंसना खतरे का संकेत

डॉ. सलमान खान ने बताया कि निमोनिया में फेफड़ों की छोटी वायु थैलियों में सूजन आ जाती है। इनमें तरल या मवाद भरने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। प्रदूषण के बारीक कण भी फेफड़ों में सूजन बढ़ाकर संक्रमण का खतरा बढ़ाते हैं। तेज सांस चलना, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, तेज बुखार और खांसी इसके प्रमुख लक्षण हैं। छोटे बच्चों में दूध पीने में परेशानी, सुस्ती और सांस लेते समय पसलियों के नीचे छाती का अंदर धंसना गंभीर संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर टीकाकरण और इलाज से बच सकती है जान

डाॅ. सलमान ने बताया कि निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के संक्रमण से हो सकता है। इससे बचाव के लिए बच्चों का न्यूमोकोकल वैक्सीन समेत सभी जरूरी टीके समय पर लगवाना चाहिए। छह महीने तक केवल मां का दूध और इसके बाद पौष्टिक पूरक आहार देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed