{"_id":"677993e77cd8de306e054f39","slug":"visibility-remained-zero-due-to-fog-no-relief-from-melting-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1022248-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे से दृश्यता रही शून्य, गलन से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे से दृश्यता रही शून्य, गलन से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
राजधानी में शनिवार को छाया कोहरा।
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को घने कोहरे और पछुआ हवा संग कंपाने वाली सर्दी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भीषण सर्दी का अलर्ट रहा। कोहरे से लखनऊ में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक दृश्यता शून्य रही। रात के पारे में 2 डिग्री की बढ़त रही, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को राजधानी में दिन में गुनगुनी धूप खिलने से गलन व ठिठुरन से थोड़ी राहत के आसार हैं। सोमवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिलहाल दो दिनों के लिए लखनऊ में कोहरे के घनत्व में कमी आने व सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी और फिर से सर्दी बढ़ेगी।
राजधानी में एक्यूआई का हाल
लालबाग- 274 - नारंगी- खराब
गोमतीनगर- 212 - नारंगी- खराब
अलीगंज- 298 - नारंगी- खराब
बीबीएयू- 144 - पीला- मध्यम
कुकरैल - 150 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 200 - पीला- मध्यम