फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vishwa hindu parishad will organise summit in whole country.

हिंदुत्व के लिए विहिप ने बनाया 'महाप्लान'

Wed, 03 Dec 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Dec 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
vishwa hindu parishad will organise summit in whole country.

विश्व हिंदू परिषद ने देश के सभी जिला मुख्यालयों पर हिंदू सम्मेलन करने का फैसला किया है। इसी क्रम में दिल्ली, भोपाल, कोलकाता व हैदराबाद में महासम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। लखनऊ में सम्मेलन 18 जनवरी को होगा जिसे विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


चार स्थानों पर होने वाले महासम्मेलनों को विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल सहित कई संत व महात्मा संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि ये सम्मेलन विहिप की जमीनी पहुंच को मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


संगठन इस कार्यक्रम के जरिये लोगों के दिल-दिमाग से यह बात निकालना चाहता है कि विहिप अब चुका हुआ संगठन है। दरअसल, विहिप के कार्यक्रमों में काफी समय से अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने से इसके पदाधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह पिछले दिनों अयोध्या से नेपाल जाने वाली राम बारात में मात्र सवा सौ के आसपास ही लोग जुटे उससे विहिप नेतृत्व परेशान है। अब इसी वजह से विहिप अपनी पैंठ को मजबूत करने की योजना बना रही है।

विहिप की ये सोची-समझी रणनीति

vishwa hindu parishad will organise summit in whole country.

इन सम्मेलनों में भीड़ जुटाकर विहिप इस धारणा को तोड़ना चाहती है कि उसके पास लोग नहीं हैं या आम लोगों में उसकी पकड़ व पहुंच घट रही है। इसीलिए सोची समझी रणनीति के तहत इन सम्मेलनों का फैसला किया गया है।

पहले चरण में जिला सम्मेलन होंगे। बाद में देश में चार स्थानों पर महासम्मेलन करके शक्तिशाली होने का संदेश देने की कोशिश होगी। दिल्ली, भोपाल, कोलकाता व हैदराबाद में महासम्मेलन आयोजित करने के पीछे भी रणनीतिक वजह है।

विहिप इसके जरिये लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि उसका देश के सभी हिस्सों में वजूद है। इस बहाने वह देश भर में हिंदुत्व के मुद्दे को धार भी देना चाहती है।

महासम्मेलनों की तारीखें भी तय हो गई हैं। यह हैदराबाद में 14 दिसंबर, भोपाल में 21 दिसंबर, कोलकाता में 27 दिसंबर और  दिल्ली में 23 फरवरी को होगा।

जहां तक जिला सम्मेलनों की बात है तो 7 दिसंबर को उन्नाव व बाराबंकी में सम्मेलन होंगे। श्रावस्ती में 20 दिसंबर, हरदोई में 4 जनवरी, लखीमपुर व रायबरेली में 8 फरवरी, सीतापुर में 22 फरवरी व अयोध्या में 25 फरवरी को सम्मेलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed