फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vishwa Hindu Parishad says we dont have connectios with the murderers of Atiq Ahmed.

VHP: विश्व हिंदू परिषद ने अतीक के हत्यारों पर जारी किया बयान, कहा- शूटरों का बजरंग दल से कोई संबंध नहीं

Mon, 17 Apr 2023 12:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद ने बयान जारी कर कहा कि शूटरों का बजरंग दल से कोई संबंध नहीं है। यह अफवाह है जो कि पूरी तरह भ्रामक है।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad says we dont have connectios with the murderers of Atiq Ahmed.
लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को हत्या करने वाले शूटरों का बजरंग दल से कोई संबंध नहीं है। विश्व हिंदू परिषद ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी।

विज्ञापन


ट्वीट में लिखा गया है कि अतीक की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है। हत्या करने वाले कौन हैं, इसकी जांच सरकार करा रही है। सत्य सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 66 चिन्हित माफिया में से दो मिट्टी में मिले, सबसे अधिक मेरठ जोन के, प्रयागराज भी पीछे नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहले उमेश पाल की हत्या... अब अतीक और अशरफ का कत्ल; हर कदम पर चूकी प्रयागराज पुलिस   


पुलिस का दावा है कि अतीक और अशरफ की हत्या में गिरफ्तार तीनों आरोपी लवलेश, सनी और अरुण कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं और वे एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। तीनों अलग जिलों के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, वे अतीक व अशरफ की हत्या कर अपराध की दुनिया में शोहरत कमाना चाहते थे। तीनों ने एक समाचार वेबसाइट का फर्जी पहचानपत्र भी बनवा रखा था।

आरोपी लवलेश (22) बांदा के क्योटरा मोहल्ले का निवासी है। उसके पिता यज्ञ कुमार ड्राइवर हैं। पिता ने बताया कि लवलेश नशे का आदी है। छेड़खानी में डेढ़ साल जेल काट चुका है।

दूसरा आरोपी सनी सिंह (23) हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट, अवैध वसूली व अन्य अपराधों में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

तीसरा आरोपी, अरुण मौर्य (18) कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के कादरवाड़ी गांव का मूल निवासी है। वह पानीपत में रहता है। उसके पिता गांव में गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। घटना की जानकारी के बाद परिवार घर बंदकर गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed