{"_id":"5da420808ebc3e014950a859","slug":"vishwa-hindu-parishad-did-not-get-permission-to-perform-diwali-in-disputed-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: विहिप को विवादित परिसर में नहीं मिली दीप जलाने की अनुमति, कमिश्नर बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: विहिप को विवादित परिसर में नहीं मिली दीप जलाने की अनुमति, कमिश्नर बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएं
Mon, 14 Oct 2019 01:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त से मिलते विहिप प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
विश्व हिंदू परिषद को अयोध्या के विवादित स्थल पर दीपोत्सव की अनुमति नहीं मिली। राम मंदिर के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र ने मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्पष्ट किया और कहा कि यहां पर परंपरागत कार्यक्रमों के अलावा किसी अन्य उत्सव की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर विहिप चाहे तो सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। दरअसल, विहिप के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मंदिर के रिसीवर कमिश्नर से विवादित परिसर में दीपोत्सव मनाने की अनुमति मांगने के लिए मुलाकात की थी।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास, विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा व पार्षद रमेश दास सहित कई अन्य संत शामिल रहे।
विज्ञापन