{"_id":"5f17e71679f5914ce3610a8f","slug":"vishva-hindu-parishad-appeals-to-every-family-to-light-diyas-on-august-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण की शुरुआत पर दिवाली मनाने की तैयारी, विहिप की हर परिवार से दीपक जलाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण की शुरुआत पर दिवाली मनाने की तैयारी, विहिप की हर परिवार से दीपक जलाने की अपील
Wed, 22 Jul 2020 12:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत 5 अगस्त को यादगार बनाने के लिए लोगों से उस दिन दिवाली की तरह अपने-अपने घरों की छतों और दरवाजों पर दीपक जलाने की अपील की है। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुरुआत करेंगे।
विहिप की कोशिश है कि इस दिन को उत्सव के रूप में परिवर्तित कर दिया जाए। विहिप ने इसकी अभी औपचारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, जिलों के संगठनों को इस सिलसिले में सूचना भेजकर गांव-गांव दीपोत्सव मनाने की तैयारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा दीपक जलाए जाएं। विहिप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद वह दिन आया है, जिसके लिए हिंदुओं की कई पीढ़ियां खप गईं। अनगिनत संत-महात्माओं ने कुर्बानी दी। कोठारी बंधु जैसे तमाम लोगों ने प्राण दिए।

शारीरिक दूरी का रखें ख्याल
दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में भाजपा सहित संघ परिवार के अन्य संगठनों के साथ आम हिंदुओं को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। विहिप के जिलों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए अपने-अपने घरों पर मनाने की अपील कर रहे हैं।