{"_id":"6a99e23c9bdcfca72e047fd0","slug":"vishal-city-reeling-from-waterlogging-water-enters-homes-protests-held-lucknow-news-c-13-lko1070-1903240-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जलभराव से बेहाल विशाल सिटी, घरों में घुसा पानी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जलभराव से बेहाल विशाल सिटी, घरों में घुसा पानी, प्रदर्शन
Fri, 04 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
बग्गा के कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड की विशाल सिटी कॉलोनी में जलभराव व प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुबग्गा के कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड की विशाल सिटी कॉलोनी में बारिश के बाद चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुसने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण स्कूली वाहनों ने कॉलोनी में आना बंद कर दिया है। समस्या के विरोध में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
स्थानीय निवासी मोहसिन, रिंकू, कलीम, मोहम्मद नईम, ललित, राहिल, मौलाना हैदर अब्बास रिजवी, राजा, शनि, हुसैन, मनोज, सरोज, वशी हसन, अनिल कुमार और शकील आदि ने बताया कि जलभराव के कारण कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश के दौरान बिजली के तारों में खराबी आने पर गलियों में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। कर्मचारी भी जलभराव के कारण गलियों में जाने से बचते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगता है। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने पर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है।
बीमारी फैलने का अंदेशा
स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कीड़े-मकोड़े और सांप घरों में घुस रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
माल की गलियों में जलभराव
माल। कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित पाल टोला में बारिश के बाद गलियों में कीचड़युक्त पानी भर गया है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई घरों में पानी घुस गया है। कन्या पाठशाला और नागेश्वर मंदिर जाने वाली गलियां भी जलभराव की चपेट में हैं। जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमारी और पूर्व प्रधान संजय सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।