फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIP numbers auction.

वीआईपी नंबरों की होगी नीलामी

Thu, 18 Sep 2014 03:27 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Sep 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
VIP numbers auction.

यदि आप वाहनों के वीआईपी नंबरों के शौकीन हैं तो बस तैयार हो जाइए। इसके लिए किसी की सिफारिश या आवेदन की की जरूरत नहीं।

विज्ञापन


बस नीलामी में शामिल होकर ऊंची बोली लगाइए और पाइए मनचाहा नंबर। परिवहन विभाग पंजाब की तर्ज पर वीआईपी नंबरों की नीलामी करेगा।

जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे मनचाहा नंबर मिलेगा। विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को अपनाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव की तैयारी कर शुरू कर दी है।

इस नई प्रदेश व्यापी योजना के लागू होने के बाद वर्तमान में 15 हजार रुपये का जो वीआईपी नंबर हासिल हो जाता है, उसके लिए कई लाख रुपये तक देने पड़ सकते हैं।

परिवहन विभाग के टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय में तैनात सहायक परिवहन आयुक्त इंदिरा सिंह को इस आशय का प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब की वीआईपी नंबर की नीलामी प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए गाजियाबाद के आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) को निर्देशित किया गया है। सहायक परिवहन आयुक्त को आरटीओ शीघ्र ही अध्ययन रिपोर्ट और कार्यप्रणाली का उल्लेख करेंगे।
विज्ञापन


बोली ऑनलाइन
परिवहन विभाग चुनिंदा वीआईपी नंबरों की नीलामी ऑनलाइन करेगा। वाहन नंबर की सीरीज शुरू होने से पहले वेबसाइट पर नीलामी वाले नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद बोली लगने का सिलसिला शुरू होगा। निर्धारित अवधि के बाद वीआईपी नंबर की बोली लगाने वाले आवेदकों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा में जिस-जिस वीआईपी नंबर की जिसने-जिसने अधिक बोली लगाई होगी को सूचित करके उनसे परिवहन विभाग के खाते में धनराशि जमा कराएंगे। इसके बाद आरटीओ के द्वारा वीआईपी नंबर का आवंटन आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed