फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Violence in UP: Do not become a reason for insulting Islam and Muslims by joining TV debates appeals to Muslim Personal Law Board

Violence in UP: टीवी डिबेट में शामिल होकर इस्लाम व मुसलमानों के अपमान की वजह न बनें, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की अपील

Fri, 10 Jun 2022 10:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

बोर्ड ने कहा है कि डिबेट का मकसद रचनात्मक चर्चा कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना नहीं, बल्कि इस्लाम व मुसलमान को बदनाम करना है। टीवी चैनल्स अपनी तटस्थता साबित करने के लिए एक मुस्लिम चेहरे को भी बहस में शामिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Violence in UP: Do not become a reason for insulting Islam and Muslims by joining TV debates appeals to Muslim Personal Law Board
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने उलमा व बुद्धिजीवियों से टीवी डिबेट में शामिल न होने की अपील की हैं। बोर्ड ने ऐसे लोगों से कहा है कि डिबेट में शामिल होकर इस्लाम व मुसलमानों के अपमान की वजह न बनें।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी व सभी उपाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि कुछ टीवी चैनलों का मकसद केवल इस्लाम व मुसलमान का उपहास उड़ाना है। ऐसे चैनलों की डिबेट में भाग न लें क्योंकि इसमें शामिल होकर वो इस्लाम व मुसलमानों की कोई सेवा नहीं कर पाते, बल्कि परोक्ष रूप से उनके उपहास का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा है कि इन कार्यक्रमों का मकसद रचनात्मक चर्चा के माध्यम से किसी निष्कर्ष पर पहुंचना नहीं, बल्कि इस्लाम व मुसलमान को बदनाम करना है। उलेमा ने कहा कि टीवी चैनल्स अपनी तटस्थता साबित करने के लिए एक मुस्लिम चेहरे को भी बहस में शामिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि हमारे उलमा व बुद्धिजीवी अज्ञानतावश इस साजिश के शिकार हो जाते हैं। अगर हम ऐसे चैनलों का बहिष्कार करते हैं तो इसमें न केवल उनकी टीआरपी कम होगी बल्कि ये अपने मकसद में भी विफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed