फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinod Hospital found guilty of negligence in treating patient, license cancelled

Lucknow News: मरीज के इलाज में लापरवाही पर विनोद अस्पताल दोषी, लाइसेंस निरस्त

Tue, 29 Jul 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vinod Hospital found guilty of negligence in treating patient, license cancelled
लखनऊ। गोमतीनगर के विनोद हॉस्पिटल में हादसे में जख्मी मरीज के इलाज में घोर लापरवाही हुई थी। पैर में संक्रमण बढ़ने पर उसे आठ ऑपरेशन कराने पड़े। जांच में अस्पताल को दोषी पाए जाने पर सीएमओ ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी निवासी नीरज मिश्रा (35) वर्ष 2022 में सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। परिजनों ने उन्हें नजदीकी विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। दाहिने पैर की हड्डी टूटने पर वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही और एंबुलेंस से मरीज को कुर्सी रोड स्थित ग्रीन सिटी हॉस्पिटल भेज दिया था, जहां मरीज का ऑपरेशन कर पैर में राॅड डाली गई थी। ऑपरेशन के आधे घंटे बाद ही मरीज को दोबारा एंबुलेंस से विनोद हॉस्पिटल भेज दिया गया था। यहां करीब 14 दिन तक भर्ती रहने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। उसे दूसरे अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने पैर सड़ने की बात बताई, जिसे सही करने के लिए आठ ऑपरेशन किए गए। इस दौरान लाखों रुपये खर्च हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ ऑफिस में दर्ज कराई थी। जांच के लिए कमेटी बनी, जिसने विनोद हॉस्पिटल को दोषी पाया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कमेटी की संस्तुति पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करते हुए संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed