फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flood washes away home in Rudauli area at Ayodhya makeshift shelter is now only refuge

अयोध्या: रुदौली क्षेत्र में बाढ़ बहा ले गई आशियाना, अब छप्पर बना सहारा; राशन-दवा नहीं मिलने की शिकायत

Fri, 18 Sep 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बाढ़ 15 लोगों के आशियाने बहा ले गई। अब उनका सहारा छप्पर है। 15 परिवार के लोगों ने राशन-दवा नहीं मिलने की शिकायत की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Flood washes away home in Rudauli area at Ayodhya makeshift shelter is now only refuge
बाढ़ बहा ले गई आशियाना, छप्पर बना सहारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के कटान से रुदौली क्षेत्र में पटरंगा मांझा गांव के 15 परिवार बेघर हो गए हैं। घर और खेत नदी में समा जाने के बाद प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर छप्पर डालकर रहने को मजबूर हैं। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


रामनायक, बंधू और राजेंद्र ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने के बाद कटान तेज हो गई है। इससे उनके मकान नदी में समा गए। बिजली नहीं होने से शाम होते ही परेशानी बढ़ जाती है। रात में सांप-बिच्छू का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में कई बुजुर्ग और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें दवा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से दो बार राशन और पशुओं के लिए भूसा उपलब्ध कराया गया है। हालांकि एमपी सिंह समेत कई प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक राहत सामग्री नहीं मिली है। प्रभावित परिवारों ने सोलर लाइट, राहत सामग्री और कटान में समाई जमीन का मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल से गांव की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed