फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinay Katiyar says UP government will take tough actions against criminals of Hathras kand.

हाथरस कांड पर भाजपा नेता विनय कटियार बोले- योगी जी फुल फॉर्म में हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

Sat, 03 Oct 2020 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Oct 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Vinay Katiyar says UP government will take tough actions against criminals of Hathras kand.
विनय कटियार - फोटो : पीटीआई

हाथरस कांड पर भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार का कहना है कि मामले में भाजपा सरकार त्वरित निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल फॉर्म में हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ अफसरों को निलंबित कर और नार्को टेस्ट का निर्देश देकर उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी नहीं हुई है। इसके बावजूद विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है। दर्द होना स्वाभाविक है। विनय कटियार बाबरी विध्वंस मामले में बरी होने के बाद हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में संतों का जो निर्णय होगा वही माना जाएगा। प्रयागराज में हुई बैठक में चंपत राय द्वारा दिए गए बयान कि काशी-मथुरा को लेकर अभी हमारी कोई योजना नहीं है पर कटियार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी-मथुरा को लेकर क्या करना है उस पर विचार करने के बाद जो निर्णय होगा उसके अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। संतो के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के संतों की भी राय ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed