फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers surrounded the hyena, the forest department caught it from the bushes

Shravasti News: ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरा... वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू; भिनगा के जंगल में छोड़ा

Sun, 24 Nov 2024 12:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Updated Sun, 24 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

श्रावस्ती में ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को देखा तो घेर लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। उसे भिनगा के जंगल में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Villagers surrounded the hyena, the forest department caught it from the bushes
पिंजरे में कैद लकड़बग्घा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में सिरसिया के पिपरहवा व रंजीतपुर में विगत 25 दिनों से आतंक का पर्याय बने लकड़बग्घे को शुक्रवार रात ग्रामीणों ने गांव के निकट झाड़ियों में घेर लिया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे जाल डालकर दबोच लिया। जिसे बाद में पिंजरे में कैद कर भिनगा जंगल लाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा, रंजीतपुर सहित आसपास के गांवों में विगत 25 दिनों से लकड़बग्घा ग्रामीणों को परेशान कर रहा था जो आए दिन गांव आकर पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। ग्रामीण न उसे देख पाए और न ही पहचान हो पाई। ग्रामीण उसे तेंदुआ मान कर दहशत में थे। शिकार का आदी हो चुका यह लकड़बग्घा शुक्रवार देर रात फिर से रंजीतपुर गांव में घुस आया जिसे देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इसके बाद चारों तरफ से लोगों ने लकड़बग्घे को घेर लिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाया गया भिनगा जंगल

जान बचाने के लिए लकड़बग्घा गांव के निकट एक झाड़ी में जा छिपा। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी भिनगा नंद किशोर यादव को दी। जानकारी के बाद रात में ही पहुंचे वन कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे जाल डालकर लकड़बग्घे को दबोच लिया। जिसे बाद में पिंजरे में कैद कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिनगा जंगल लाया गया। जहां उसे छोड दिया गया है। लकड़बग्घा के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed