{"_id":"5f50eb448ebc3e54e4402846","slug":"villagers-beat-in-front-of-khaki-tied-in-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबानी सजा: पेड़ में बांधकर खाकी के सामने ग्रामीण की पिटाई, दुधमुंही बच्ची गोद में लिए गिड़गिड़ाती रही पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालिबानी सजा: पेड़ में बांधकर खाकी के सामने ग्रामीण की पिटाई, दुधमुंही बच्ची गोद में लिए गिड़गिड़ाती रही पत्नी
Thu, 03 Sep 2020 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Sep 2020 06:41 PM IST
सार
दुधमुंही बच्ची को हाथ में लेकर गिड़गिड़ाती रही महिला, पुलिस के सामने होती रही बर्बरता, एसपी ने वैवाही चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान ने 10 हजार रुपये ले लिए थे। आवास न मिलने पर पैसा मांगने से नाराज ग्राम प्रधान ने ग्रामीण को एक पेड़ से बांध दिया। वैवाही चौकी के पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में तालिबानी सजा देते हुए उसकी जमकर पिटाई की। दुधमुंही बच्ची को लिए उसकी पत्नी गिड़गिड़ाती रही। मगर सभी ने पिटाई करना बंद नहीं किया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी भुलई गरीब आदमी है। उसने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए गुहार लगाई थी। गुहार लगाने पर ग्राम प्रधान गिरधारी लाल ने दस हजार रुपये की मांग की। जिसे उसने दे दिया था। काफी समय तक आवास न मिलने पर पैसे वापस मांगे। एक अगस्त को वह प्रधान के पास पैसा मांगने पहुंचा। जिस पर प्रधान ने अपने साथी समयदीन, जसवंत और राधेश्याम के साथ उसे बंधक बना लिया। गांव के बाहर एक पेड़ में कपड़े से उसे बांध दिया गया। जिसके बाद पिटाई शुरु कर दी। उसकी पत्नी कामिनी देवी गोद में दुधमुंही बच्ची को लेकर उनके सामने गिड़गिड़ाती रही। मगर सभी उसकी पिटाई करते रहे। इस दौरान वैवाही चौकी के कुछ पुलिस कर्मी भी खड़े हुए थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद वैवाही चौकी इंचार्ज विजयसेन यादव और पुलिस कर्मी अभिलाष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ करेंगे।
विज्ञापन
उधर, बहराइच के एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि पिपरिया गांव में हुई घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर किए जाने के साथ अन्य मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी को दी जा रही है।
सुलहनामे पर लगवा दिए अंगूठे
महिला कामिनी देवी का कहना है कि वह घटना में मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने गई थी। यहां मौजूद चौकी इंचार्ज ने प्रधान के पक्ष में जबरन सुलहनामा लिखवाया। इसके बाद उस पर डरा धमकाकर अंगूठा भी लगवा लिया।