{"_id":"64bb99d60b1404cc320bdb83","slug":"villagers-attacked-on-accused-of-murders-house-in-biswan-thana-kshetra-in-sitapur-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने ढहाए आरोपियों के मकान, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने ढहाए आरोपियों के मकान, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Sat, 22 Jul 2023 04:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:57 PM IST
सार
युवक की हत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरोपियों के मकान पर हमला कर दिया और उसके मकान को ढहा दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने ढहाया आरोपियों का मकान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के खिन्नीपुरवा गांव में शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ दबंगो के मकान ढहा दिए। ग्रामीणों ने युवक की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर है। पुलिस ग्रामीणों को शांत करने में जुटी है।
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के खिन्नीपुरवा गांव निवासी राम अकबाल (38) दो दिनों से लापता था। शुक्रवार को उसका शव शारदा सहायक नहर से बरामद हुआ। राम अकबाल की पत्नी गीता ने बताया कि उसका पति मिस्त्री था। गांव के पैरू के यहां काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दोपहर दो बजे अचानक लापता हो गया। इसके बाद शुक्रवार को शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को आरोपी का घर ढहाने का प्रयास किया। घर पर तेजाब की बोतलें भी फेंकी। गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
बिसवां प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को शांत कराया गया है।