{"_id":"682afdd6319ced4c460b5337","slug":"villagers-angry-due-to-death-of-two-people-in-accident-in-lucknow-farmers-created-ruckus-on-kisan-path-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हादसे में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, किसान पथ पर किया हंगामा; चालक की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हादसे में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, किसान पथ पर किया हंगामा; चालक की गिरफ्तारी की मांग
Mon, 19 May 2025 03:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 03:17 PM IST
सार
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने किसान पथ पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही सर्विस लेन पर भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को किसान पथ के सर्विस लेन पर हंगामा शुरू कर दिया। कई गांव के लोगों के एकत्र होने से यहां जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार की रात हादसा अयोध्या रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट के सामने हुआ। यहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई। इनकी पहचान बहराइच के रिसिया मोड़ निवासी ठेकेदार रामानंद (42) और बाराबंकी निवासी दिनेश (32) के रूप हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः-वार-पलटवार: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम को बताया बाहरी, बोले- संकट में हम आपके साथ खड़े हैं
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से निवाजपुरवा, देरापुरवा, मोजामपुरवा, गोरखपुरवा गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने किसान पथ के सर्विस लेन पर भारी वाहनों के आने पर रोक लगाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की भी मांग की।
प्रदर्शन कर रहे जुग्गौर निवासी अमित यादव ने बताया कि हादसे में क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई है। भारी और छोटे वाहनों की आवाजाही के चलते आसपास के लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। पुलिस-प्रशासन को हर बार जानकारी दी जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन