फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Village-to-village campaign for ram mandir construction festival from today

मंदिर निर्माण उत्सव को आज से गांव-गांव अभियान, स्थापना दिवस के सहारे एक सप्ताह तक चलेंगे कार्यक्रम

Sun, 09 Aug 2020 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Village-to-village campaign for ram mandir construction festival from today
भूमि पूजन करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की शुरुआत के ऐतिहासिक सरोकारों से हर गांव-हर घर को जोड़ने की योजना बनाई है। पहले चरण में एक सप्ताह के अभियान पर रविवार से काम शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन


विहिप के स्थापना दिवस के सहारे हर जिले में कम से कम 100 गांवों में मंदिर निर्माण पर कार्यक्रम करके उत्सव का माहौल बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण की शुरुआत पर 5 अगस्त को जिस तरह दीप जलाकर जश्न मनाया गया, उससे विहिप के रणनीतिकार उत्साहित हैं।
विज्ञापन


उन्हें लगता है कि राम नाम आज भी उनकी सांगठनिक जड़ों को विस्तार देकर मजबूत बनाने में सक्षम ही नहीं है बल्कि हिंदुओं को लामबंद करने की ताकत भी रखता है। यही वजह है कि आरएसएस की पहल पर विहिप ने राममंदिर निर्माण के सरोकारों के सहारे गांव-गांव माहौल बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंट रहा प्रसाद, पढ़ाएंगे इतिहास

विहिप की मंशा है कि भविष्य में माहौल ठीक होने पर मंदिर के सहारे विहिप एक बार फिर अपनी मजबूती का संदेश दे सके। इसीलिए राममंदिर पर लोगों के साथ लगातार संपर्क व संवाद कायम रखना चाहती है। विहिप व भाजपा व संघ परिवार के संगठनों की तरफ से मंदिर निर्माण की शुरुआत पर घर-घर प्रसाद वितरित करने का काम चल रहा है। 

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में लोगों को मंदिर निर्माण के संघर्ष व आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। इसके इतिहास की जानकारी देने वाला पत्रक भी बांटा जाएगा। वह कहते हैं कि  राम मंदिर सिर्फ  एक मंदिर नहीं, राष्ट्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत व चेतना की प्रतीक भी है। जो भावी पीढ़ियों को सांस्कृतिक सरोकारों को लेकर सचेत रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed