{"_id":"5f2f8b99b641ec21b8420e88","slug":"village-to-village-campaign-for-ram-mandir-construction-festival-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण उत्सव को आज से गांव-गांव अभियान, स्थापना दिवस के सहारे एक सप्ताह तक चलेंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर निर्माण उत्सव को आज से गांव-गांव अभियान, स्थापना दिवस के सहारे एक सप्ताह तक चलेंगे कार्यक्रम
Sun, 09 Aug 2020 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन करते हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की शुरुआत के ऐतिहासिक सरोकारों से हर गांव-हर घर को जोड़ने की योजना बनाई है। पहले चरण में एक सप्ताह के अभियान पर रविवार से काम शुरू हो रहा है।
विहिप के स्थापना दिवस के सहारे हर जिले में कम से कम 100 गांवों में मंदिर निर्माण पर कार्यक्रम करके उत्सव का माहौल बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण की शुरुआत पर 5 अगस्त को जिस तरह दीप जलाकर जश्न मनाया गया, उससे विहिप के रणनीतिकार उत्साहित हैं।
उन्हें लगता है कि राम नाम आज भी उनकी सांगठनिक जड़ों को विस्तार देकर मजबूत बनाने में सक्षम ही नहीं है बल्कि हिंदुओं को लामबंद करने की ताकत भी रखता है। यही वजह है कि आरएसएस की पहल पर विहिप ने राममंदिर निर्माण के सरोकारों के सहारे गांव-गांव माहौल बनाने की तैयारी की है।

बंट रहा प्रसाद, पढ़ाएंगे इतिहास
विहिप की मंशा है कि भविष्य में माहौल ठीक होने पर मंदिर के सहारे विहिप एक बार फिर अपनी मजबूती का संदेश दे सके। इसीलिए राममंदिर पर लोगों के साथ लगातार संपर्क व संवाद कायम रखना चाहती है। विहिप व भाजपा व संघ परिवार के संगठनों की तरफ से मंदिर निर्माण की शुरुआत पर घर-घर प्रसाद वितरित करने का काम चल रहा है।
विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में लोगों को मंदिर निर्माण के संघर्ष व आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। इसके इतिहास की जानकारी देने वाला पत्रक भी बांटा जाएगा। वह कहते हैं कि राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, राष्ट्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत व चेतना की प्रतीक भी है। जो भावी पीढ़ियों को सांस्कृतिक सरोकारों को लेकर सचेत रखेगा।