फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर मां सरला बोलीं- मुझे कानपुर नहीं जाना, मेरा उससे कोई संबंध नहीं

Fri, 10 Jul 2020 01:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today: Vikas Dubey mother comments on encounter of her son.
विकास दुबे की मां सरला। - फोटो : amar ujala

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को कानपुर में शुक्रवार सुबह यूपी पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के अनुसार, कानपुर लाए जाने के दौरान उसने गाड़ी पलट जाने पर पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिस पर एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया।



विकास के एनकाउंटर पर लखनऊ में उसकी मां सरला से जब पड़ोसियों ने कानपुर जाने के लिए वाहन का प्रबंध करने के लिए पू्छा तो सरला ने कहा कि मुझे कानपुर नहीं जाना। विकास दुबे के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है।



वहीं, गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में उसकी गिरफ्तारी पर सरला ने कहा था कि सबको लगता था कि विकास का एनकाउंटर हो जाएगा लेकिन भोले बाबा ने उसे बचा लिया। हालांकि, शुक्रवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया।

सरला ने बताया था कि विकास हर साल महाकाल दर्शन करने उज्जैन जाता था। भोले बाबा का शृंगार भी कराता था।

Vikas Dubey Encounter Today: Vikas Dubey mother comments on encounter of her son.
विकास दुबे की मां सरला। - फोटो : amar ujala

बेटे ने पुलिसकर्मियों को मारा, मैं उसे निर्दोष नहीं मानती
सरला ने कहा था कि बेटे ने पुलिसकर्मियों को मारा है। हम उसे क्यों और कैसे निर्दोष बता दें। पहले भी हमने कभी ऐसी बात नहीं की। उसके साथ जो कानूनी प्रक्रिया होनी चाहिए, वह अपनाई जाए। उसे कोर्ट से जो भी सजा मिलेगी, उसे माना जाएगा।

Vikas Dubey Encounter Today: Vikas Dubey mother comments on encounter of her son.
- फोटो : amar ujala

शहीदों के लिए मन दर्द से भरा, खाना भी गले से नहीं उतरता
पुलिसकर्मियों की शहादत का जिक्र करने पर विकास की मां सरला भावुक हो गईं थीं। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के लिए उनका मन दर्द से भरा है। वह रोज शहीदों के लिए रोती हैं। इस घटना के बाद तीन दिन तक उन्होंने और घर के किसी भी सदस्य ने खाना नहीं खाया था। कोई पुलिसकर्मी बच्चों को एक नमकीन का पैकेट दे गया था। इसके अलावा किसी के गले से निवाला नहीं उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today: Vikas Dubey mother comments on encounter of her son.
विकास दुबे व उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala

विकास के लिए रहम की अपील करने से सरला ने कर दिया था इनकार
सरला ने कहा था कि वह सरकार से कोई रहम की अपील नहीं करेंगी।  हमारे कहने से अब कुछ नहीं होगा। सरकार के पास इतनी फोर्स है, इतने संसाधन है कि वो जो चाहे कर सकती है। फिर, उसके लिए विकास के पास बहुत सारी नेता-नगरी है। इस वक्त वह भाजपा में नहीं, सपा में है। फिर भी उसके साथ कई नेता हैं। सरला ने कहा कि जिन्होंने इतना बड़ा कांड कराया, विकास को वह खुद ही बताएंगे कि आगे क्या करना है?

विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today: Vikas Dubey mother comments on encounter of her son.
- फोटो : अमर उजाला

विकास दुबे एनकाउंटर से जुड़ीं घटना के बारे में अब लगातार नई जानकारियां आ रही हैं। इनमें से सबसे नई जानकारी यह निकलकर सामने आई है कि मीडिया की वो गाड़ियां जो एसटीएफ के काफिले के पीछे चल रही थीं, उन्हें घटनास्थल से 30-32 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed