फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vigilance will investigate recruitment in UPSIDA.

यूपीसीडा: भर्ती में धांधली की जांच विजिलेंस को, वर्ष 2008-09 में अपात्रों को नौकरी देने का प्रकरण

Thu, 03 Mar 2022 11:35 AM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 AM IST
सार

वर्ष 2008-09 में समूह ‘ग’ व ‘घ’ के कुल 179 पदों पर हुई भर्तियों की जाच विजिलेंस विभाग को दी गई है।

विज्ञापन
Vigilance will investigate recruitment in UPSIDA.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपीसीडा में हुई भर्तियों में धांधली की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। ये भर्तियां वर्ष 2008-09 में हुई थीं। बाद में पता चला कि अधिकतर पदों पर अपात्रों को नौकरियां दे दी गईं। न्यूनतम अर्हता और तय मानकों तक का ख्याल नहीं रखा गया। इन गड़बड़ियों में तत्कालीन सीईओ समेत छह अधिकारियों का नाम सामने आ रहा है। नतीजतन, जांच विजिलेंस से कराने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बसपा शासन में 2008-09 में उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) में 179 पदों पर भर्तियां हुई थीं। ये पद समूह ‘ग’ व ‘घ’ के थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन नियुक्तियों में नियम-कायदों का पालन करने के बजाय सिफारिश को तरजीह दी गई। कई अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच तक नहीं की गई। कई चयनित अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जो तब निर्धारित योग्यता भी पूरी नहीं करते थे।
विज्ञापन


आला अधिकारियों की संलिप्तता
शासन के सूत्रों के मुताबिक, पूरे प्रकरण में तत्कालीन सीईओ, एसीईओ के अलावा महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों की संलिप्तता मिली है। विभागीय अधिकारियों का भी कहना है कि विजिलेंस की जांच में कई अधिकारियों के अलावा गलत ढंग से नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने बताया कि जांच की संस्तुति अपर मुख्य सचिव, विजिलेंस को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed