{"_id":"68eac60f0c48e74e38034b0e","slug":"view-the-cameras-of-the-junction-ask-passengers-what-is-happening-lucknow-news-c-13-lko1070-1424047-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खंगाले जाएंगे जंक्शन के कैमरे, यात्रियों से हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खंगाले जाएंगे जंक्शन के कैमरे, यात्रियों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
लखनऊ। पुष्पक एक्सप्रेस में जनरल बोगी की सीटें 200 रुपये में बेचे जाने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। अब जंक्शन स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। इससे उन कर्मचारियों की पहचान की जाएगी, जो सुरक्षाबलों व रेलवे में काम करते होते हुए इस खेल में शामिल हैं। यात्रियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है।
उधर, आरपीएफ अब अतिरिक्त जवानों को तैनात कर कतार से यात्रियों को जनरल बोगी में बैठा रही है। अमर उजाला ने आठ अक्तूबर को खबर प्रकाशित कर इस खेल का खुलासा किया था। प्रकरण में यांत्रिक विभाग के रेलकर्मी और दो निजी कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी।
इस पर संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने सख्ती बढ़ा दी है। पुष्पक एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर लगते ही जवान मोर्चा संभाल रहे हैं। जनरल बोगियों के गेट उनकी निगरानी में खुल रहे हैं।
विज्ञापन
क्षमता से अधिक यात्री करते हैं सफर
पुष्पक एक्सप्रेस में जनरल श्रेणी की चार बोगियां लगती हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 72 यात्रियों की क्षमता वाली बोगी में दोगुने मुसाफिर बैठते हैं। ऐसे में आरपीएफ को व्यवस्था बनाए रखने में मशक्कत करनी पड़ रही है।