फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhansabha assembly

यूपी विधानसभा में माननीयों ने उतारे कपड़े

Wed, 19 Feb 2014 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Feb 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
vidhansabha assembly

यूपी विधानसभा में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। बसपा के विधायक अपने आसन छोड़कर वैल में आ गए, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


राज्यपाल बीएल जोशी अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर पाए और उन्हें बीच में ही लौटना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय ने 12.20 तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


दोबारा जब सदन शुरू हुआ, तो हालात सामान्य नहीं थे। अब सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लेखानुदान पारित करवाने के लिए आज से शुरू हुए विधानमंडल सत्र के हंगामेदार होने की पहले से आशंका जताई जा रही थी।

भारतीय जनता पार्टी ने तो पहले ही राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था।

बुधवार सुबह जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई स्वामीप्रसाद मौर्य की अगुवाई में बसपा सदस्य कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पोस्टर-बैनर लेकर वैल में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभाषण के बीच में बसपाई नारेबाजी करते रहे। उधर, रालोद के सदस्य सुदेश शर्मा और वीरपाल राठी ने हद कर दी। वे अर्धनग्न होकर नारेबाजी में शामिल हो गए।

राज्यपाल को अपना अभिभाषण अधूरा छोडऩा पड़ा। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कानून व्यवस्था की बदहाली और दंगों के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार बताते हुए अपने विरोध को जायज ठहराया है।

उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार गरीबों और उनके हक पर कब्जा कर रही है।

अवैध खनन जारी है और इससे जुड़ा पैसा मुख्यमंत्री और दूसरे सपा नेताओं के घर पहुंचता है।

वहीं संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने विपक्ष के रवैये का शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने बसपा सदस्यों को बेशर्म तक कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed