फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad postpond due to protest of opposition

विधान परिषद तक पहुंची शिक्षामित्रों पर लाठीचार्ज की आग, हंगामा

Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
vidhan parishad postpond due to protest of opposition
यूपी विधान सभा - फोटो : SELF

विधान परिषद में शुक्रवार को विपक्ष ने शिक्षामित्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हंगामा किया। सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों ही दलों के सदस्य कार्यवाही शुरू होते हुए सभापति के समक्ष वेल में आ गए।

विज्ञापन


विपक्ष के रुख को देखकर सभापति ने तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित की। विपक्षी दलों के सदस्य वेल में ही धरना देने लगे। विधान परिषद की कार्यवाही सुबह 11 बजे जैसे ही शुरू हुई सपा, बसपा व कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए सभापति रमेश यादव के आसन के सामने आ गए।
विज्ञापन


सभापति ने नेता विरोधी दल को समझाया, लेकिन सदस्य नहीं माने। इस पर सभापति ने 11:04 बजे सदन की बैठक 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी, फिर इसे 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सदन जैसे ही शुरू हुआ फिर सपा, बसपा व कांग्रेस सदस्य वेल में नारेबाजी करने लगे। सभापति ने सदस्यों को कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सभापति ने सदन दोपहर 12:05 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

परिषद की बैठक 12:35 पर फिर शुरू हुई तो शोरशराबे के बीच सभापति ने कार्यसूची की मदों का निस्तारण शुरू करवा दिया। इस पर सपा, बसपा व कांग्रेस के सभी सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया।

सरकार ने नहीं की शिक्षामित्रों की पैरवी : सपा
विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन ने सदन से निकल कर कहा कि भाजपा सरकार की लचर पैरवी की वजह से शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात हुआ। शिक्षामित्रों के परिवार आज सड़कों पर आ गया है। शिक्षामित्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। सरकार पूरे प्रदेश में दमनचक्र चला रही है।

तानाशाही की तरह काम कर रही है भाजपा : बसपा
विधान परिषद बसपा के नेता सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि भाजपा बहुमत के बल पर लोकतंत्र के मूल्यों को खत्म कर रही है। विधानसभा व विधान परिषद में जनता की बात नहीं रखने दी जा रही है। सरकार तानाशाहों की तरह काम कर रही है। विधायकों को धमकाया जा रहा है। इस तरह से आखिर लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा?


सदन में रहकर नहीं सुन सकते धमकी : कांग्रेस 
कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने वॉकआउट किए जाने के प्रश्न पर कहा, सदन में रहकर हमलोगों को धमकी सुनने का शौक नहीं है। इसलिए सदन से वाकआउट किया गया है। सदन के अंदर मुख्यमंत्री विपक्षी दलों को धमकाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed