फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad election in up samajwadi party candidate nomination akhilesh yadav

विधान परिषद चुनाव: सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद

Fri, 15 Jan 2021 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Jan 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
vidhan parishad election in up samajwadi party candidate nomination akhilesh yadav
नामांकन करते हुए सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विधानसभा के टंडन हाल में विधान परिषद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने नामांकन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को दूसरे दिन भी विधायकों के साथ बैठक कर विधान परिषद चुनाव की रणनीति बनाई। विधान सभा में सपा के 49 विधायक हैं लेकिन सपा ने दो प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन


दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए सपा को अतिरिक्त मत जुटाने पड़ेंगे। उसकी नजर कांग्रेस और सुभासपा विधायकों के साथ ही बसपा व भाजपा के बागियों पर है। बसपा के आधा दर्जन से अधिक विधायक पहले ही सपा के पक्ष में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान होने पर इनकी संख्या बढ़ सकती है। सपा नेताओं का दावा है कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है। यदि भाजपा ने 10 से ज्यादा प्रत्याशी उतारे तो चुनाव की नौबत आएगी। भाजपा के 10 और सपा के 2 उम्मीदवार ही मैदान में उतरे तो सभी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।


सपा यह मानकर तैयारी कर रही है कि भाजपा आखिरी वक्त में 11वें प्रत्याशी को अधिकृत या समर्थित उम्मीदवार के रूप में उतार सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश खुद दोनों उम्मीदवारों की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed