फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan mandal session start from today

विधानमंडल सत्र आज, जोरदार हंगामे के आसार

Thu, 05 Dec 2013 12:16 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Thu, 05 Dec 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
vidhan mandal session start from today

बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे, गन्ना किसानों की समस्याओं व कानून-व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है।

सरकार को विपक्ष के तमाम तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

भाजपा विधायक संगीत सोम व सुरेश राणा अपने ऊपर रासुका लगाने का मामला सदन में विशेषाधिकार हनन के रूप में उठाएंगे।

मुजफ्फरनगर दंगे पर हुए स्टिंग ऑपरेशन की जांच को लेकर भी सदन में सवाल उठ सकते हैं।

संभावना जताई जा रही है कि विपक्ष के तीखे तेवरों से बचने के लिए सरकार की प्राथमिकता जल्द से जल्द अनुपूरक बजट पास कराने तथा अन्य विधायी कार्य निपटाने की होगी। फिलहाल सदन की पांच बैठकों का ही कार्यक्रम तय किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को मौजूदा सदस्य राजा राम पांडेय समेत अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। समूचे विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार की घेरने की रणनीति बनाई है।

इस बीच सरकार की कोशिश जल्द से जल्द अपना एजेंडा निपटाने की होगी। विपक्ष के हमले से निपटने के लिए सपा बृहस्पतिवार को विधायक दल की बैठक में अपनी रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सरकार की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करके सदन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चलाने में सहयोग मांगने की औपचारिकता भी निभाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed