फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan mandal session of uttar pradesh starts today.

हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार: विधानमंडल सत्र के पहले सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी

Wed, 07 Feb 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
vidhan mandal session of uttar pradesh starts today.
सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों का वर्ष 2018 का पहला सत्र बृहस्पतिवार से होगा। सुबह 11 बजे दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर सदन के संचालन में सहयोग मांगा।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सदन में किसी भी मुद्दे पर रचनात्मक बहस और चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने दलीय नेताओं से सदन में स्वस्थ बहस करने और निजी आक्षेप व वाद-विवाद से बचने की अपील की।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं सदन ज्यादा से ज्यादा चले और अधिकतम चर्चा हो। हम सकारात्मक चर्चा के साथ-साथ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर हैं। सदन का यह मंच प्रदेश की 22 करोड़ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए है। यहां हमें अपनी बातें नियमों और मर्यादा के अंतर्गत रखनी चाहिए। सदन में रचनात्मक एवं सकारात्मक बहस के लिए नई परंपराएं बनानी चाहिए। जनता के मन में आदर एवं सम्मान का भाव जगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की सही बातों पर कार्रवाई को तत्पर
योगी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी बहुत बड़ी और सकारात्मक भूमिका होती है। उसका हम सदैव आदर करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विपक्ष की सही बातों को संज्ञान में लेते हुए सरकार उन पर ठोस कार्रवाई के लिए तत्पर है।

सहमति-असहमति के मिलन से मजबूत होता है जनतंत्र

vidhan mandal session of uttar pradesh starts today.

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों के नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया। उनसे आग्रह किया कि वे सदन में अपना पक्ष शालीनता, सौम्यता और संसदीय मर्यादा के साथ रखें। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में पक्ष होता है, विपक्ष होता है, सहमति होती है, असहमति होती है, तर्क होता है, प्रतितर्क होता है। वाद-विवाद होते हैं। सहमति और असहमति जिस बिंदु पर मिलते हैं, वहीं जनतंत्र मजबूत होता है।

बैनर-पोस्टर लहराकर व्यवधान उचित नहीं
दीक्षित ने कहा कि कभी-कभी तात्कालिक प्रसंगों को लेकर सदन में व्यवधान आता है। वाद-विवाद होता है। तात्कालिक क्रिया-प्रतिक्रिया स्वाभाविक है लेकिन कभी-कभी सुनियोजित ढंग से बैनर व पोस्टर लहराकर सदन में व्यवधान किया जाता है। यह उचित नहीं है।

सदन के संचालन में सहयोग का वादा
नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, बसपा के नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस दल के नेता अजय कुमार उर्फ  लल्लू ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों व परंपरा के अनुसार चली तो विपक्ष की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। रामगोविंद ने कहा कि सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक व बहसें होती हैं लेकिन हमें मैत्री भाव नहीं खोना चाहिए।

सदन में चर्चा का स्तर बढ़ाया जाए

vidhan mandal session of uttar pradesh starts today.
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दुनिया के पांचवें देश के बराबर है। यहां के सदन में चर्चा का स्तर बढ़ाया जाना चाहिए।

कार्यवाही के लाइव प्रसारण की अवधि बढ़ी
विपक्षी नेताओं ने सदन की कार्यवाही के प्रसारण की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रसारण अवधि एक घंटा बढ़ाकर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक कर दिया। इसके अलावा किसी विशिष्ट अवसर पर होने वाली चर्चा का भी दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed