फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video suspended in case of death of cows

Lucknow News: गोवंशों की मौत में वीडीओ निलंबित

Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Video suspended in case of death of cows
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के धूता स्थित गोशाला में निरीक्षण के दौरान गोवंशों के मृत मिलने और एक किलोमीटर दूर ईयर टैग बरामद होने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है। मामले में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के निरीक्षण में जगतपुर ब्लॉक के धूता स्थित गोशाला में मनमानी मिली थी। गोशाला में तीन गोवंश मृत पड़े मिले थे। मृत गोवंशों के शवों का निस्तारण समय से न होने के कारण विपरीत स्थिति उत्पन्न हो रही थी। गोशाला से करीब एक किलोमीटर दूर गोवंशों के चार ईयर टैग भी मिले थे। मामले में डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत धूता के प्रधान बलराम यादव को कारण बताओ नोटिस देकर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र पाल यादव को निलंबित कर दिया गया। वीडीओ को राही ब्लॉक से संबद्ध करके महराजगंज के खंड विकास अधिकारी को अंतिम जांच सौपी गई है। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed