फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video suspended, all certificates will be checked

Lucknow News: वीडीओ निलंबित, सभी प्रमाणपत्रों की होगी जांच

Fri, 19 Jul 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Video suspended, all certificates will be checked
रायबरेली। फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में सलोन ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है। कर्मी की आईडी से पिछले चार साल में 20 गांवों में ऑनलाइन बने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों की जांच भी शुरू करा दी गई है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


सलोन ब्लॉक में तैनात रहे आरोपी ग्राम विकास अधिकारी विजय की यूजर आईडी और पासवर्ड से नुरुद्दीनपुर, लहुरेपुर, गोपालपुर, सिरसिरा, गढ़ी इस्लामनगर, कालू जलालपुर, सांडा सैदन, औनानीस, माधवपुर, निनैया पृथ्वीपुर और पाल्हीहार में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं। गांवों में 25 हजार से लेकर 30 हजार तक फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में ग्राम विकास अधिकारी के दोषी मिलने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पिछले चार साल में सलोन के जिन 20 गांवों में आरोपी वीडीओ की तैनाती रही है, उन सभी गांवों में अब तक जारी किए गए ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों के जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सीडीओ स्तर से जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। एक-एक प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जांच में कई और फर्जी ऑनलाइन प्रमाणपत्रों के जारी होने की आशंका है। पोल खुलने के बाद जालसाजों के बड़े मंसूबे पर पानी फिरने की उम्मीद है।


सलोन में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। चार साल में सलोन के जिन 20 गांवों में आरोपी वीडीओ की तैनाती थी, उन सभी गांवों में चार साल में बने ऑनलाइन प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके लिए कमेटभ् गठित कर दी गई है।
अर्पित उपाध्याय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed