{"_id":"6366160b18dac80ed066be2e","slug":"video-of-birthday-celebration-on-1090-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"1090 चौराहे पर बर्थडे मना फैलाई गंदगी तो इंस्पेक्टर ने सिखाया सबक, लोग बोले- ये बर्थडे कभी नहीं भूलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1090 चौराहे पर बर्थडे मना फैलाई गंदगी तो इंस्पेक्टर ने सिखाया सबक, लोग बोले- ये बर्थडे कभी नहीं भूलेंगे
Sat, 05 Nov 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:51 PM IST
सार
लड़कों ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर बर्थडे मनाया और केक काटने के बाद उसे सड़क पर बिखेर दिया तभी गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर वहां पहुंचे और लड़कों को सबक सिखाया।
विज्ञापन
केक काटने के बाद सड़क पर बिखरा दिया था।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1090 चौराहे पर बने सेल्फी प्वॉइंट के सामने शुक्रवार की रात 11 बजे 6-7 युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाया। सड़क पर हुल्लड़बाजी की और एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाते हुए सड़क पर बिखेर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर कुमार अवस्थी ने यह देख लिया। उन्होंने युवकों को फटकार लगाई और गंदगी को साफ करवाया।
विज्ञापन
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देर रात वायरल हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, चेतावनी देकर युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा केक साफ करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स का कहना है कि लड़का ये वाला बर्थडे जिंदगी में कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर सहित कई इलाकों के वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहते हैं। जहां युवा अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटकर बर्थडे मनाते हैं और कई बार तो कुछ लोग जमकर हुल्लड़बाजी करते हैं।
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर कुमार अवस्थी ने लड़कों को आगे कभी भी ऐसा न करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ये तरीका गलत है। खुशी मनाएं पर सड़कों पर गंदगी न फैलाएं...।