{"_id":"5d0ba0b78ebc3e1ae56b2e4f","slug":"video-cleaning-shoes-of-dm-during-inspection-visit-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी अमेठी के मजदूर से जूते साफ करवाने का वीडियो वायरल, अब दे रहे ये सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी अमेठी के मजदूर से जूते साफ करवाने का वीडियो वायरल, अब दे रहे ये सफाई
Fri, 21 Jun 2019 08:49 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
डीएम अमेठी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गौशाला का निरीक्षण करने गए जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति उनके जूते साफ करता दिख रहा है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। मंगलवार को मुसाफिरखाना तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस निपटाने के बाद डीएम अमेठी डॉ. राम मनोहर मिश्र क्षेत्र के नेवादा के निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि गौशाला का निरीक्षण करते वक्त जिलाधिकारी का पैर कीचड़ पर पड़ गया। डीएम निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ही रहे थे यि एक कर्मचारी ने किसी मजदूर को वहां बुलवाया। वह मजदूर वहां पहुंचा और डीएम के जूते पर कपड़ा मारने लगा। हालांकि कुछ देर बाद डीएम ने कपड़े मंगवाकर खुद अपने जूते साफ़ किए। यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है।
इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राम मनोरथ मिश्र ने जूते साफ करवाने की बात से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति उनके पैर छूने लगा। इस पर उन्होंने उसे ऐसा करने से मना भी किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन