फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   victims reveals the story of allahabad proffesor molestion

छात्रा से जांच कमेटी ने पूछे प्रोफेसर मामले में सवाल

Sat, 16 May 2015 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 16 May 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
victims reveals the story of allahabad proffesor molestion

इलाहाबाद विश्वविद्यालय संगीत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल के उत्पीड़न की शिकार हुई छात्रा ने शुक्रवार को जांच कमेटी के सामने आपबीती सुनाई। छात्रा से जांच कमेटी ने दर्जनों सवाल किए। छात्रा ने हर सवाल का लिखित जवाब दिया। उसने प्रोफेसर के घर पाए जाने की पूरी कहानी लिखित तौर पर पेश की।

विज्ञापन


कमेटी की अध्यक्ष प्रो.रंजना कक्कड़ ने 18 मई को फिर बैठक बुलाई है। इसमें हटाए गए विभागाध्यक्ष प्रो.जयंत खोत से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि कमेटी 12 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप देगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कमेटी ने एक और निर्णय लिया। मामला अनुसूचित वर्ग से जुड़े होने के कारण इस वर्ग से जुड़े एक एसोसिएट प्रोफेसर आलोक प्रसाद को भी कमेटी में शामिल कर लिया गया है। अब मामले की जांच चार सदस्यीय कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व अध्यक्ष प्रो.रंजना कक्कड़ की अगुवाई में उच्च स्तरीय जांच कमेटी की बैठक इविवि के महिला छात्रावास स्थित महिला सलाहकार समिति (वैब) के दफ्तर में हुई। इसमें कमेटी की सदस्य प्रो.नमिता, सिस्टर शीबा जोस भी मौजूद रही।

नहीं मिल सकेगा उस लड़की से कोई

victims reveals the story of allahabad proffesor molestion

तीन सदस्यीय कमेटी ने एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा से घटना के संबंध में लंबी पूछताछ की। सदस्य छात्रा से सवाल करते रहे और वह उनका लिखित जवाब देती रही। छात्रा से उसका पक्ष जानने के बाद उसे जाने दिया गया।

पूछताछ के दौरान वैब दफ्तर के पास किसी के जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। सदस्यों ने भी किसी से मुलाकात नहीं की। उच्चस्तरीय जांच कमेटी से जब संगीत विभाग के विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के दूसरे विद्यार्थियों ने मुलाकात कर मामले में अपना पक्ष रखना चाहा तो कमेटी ने मना कर दिया।

विद्यार्थियों को महिला छात्रावास के भीतर नहीं जाने दिया गया। मीडिया को भी भीतर जाने पर रोक लगा दी गई थी। आक्रोशित विद्यार्थियो ने महिला छात्रावास के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जांच कमेटी की बैठक तकरीबन दो बजे तक चली। मामला अनुसूचित वर्ग से जुड़ा होने के कारण कमेटी केसदस्यों ने इस वर्ग से जुड़े एक और सदस्य को शामिल करने का निर्णय लिया।

विवि में दिन भर रही गहमा गहमी

victims reveals the story of allahabad proffesor molestion

छात्रा के उत्पीड़न को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तीसरे दिन शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी मची रही। छात्रों ने विवि के चीफ प्रॉक्टर का घेराव करने के साथ वीसी दफ्तर और महिला छात्रावास के सामने प्रदर्शन भी किया।

मामले की जांच सीबीआई से कराने केसाथ आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल की बर्खास्तगी की भी मांग की गई। इसके पूर्व छात्रों ने परिसर में जुलूस भी निकाला।

बड़ी संख्या में छात्र शुक्रवार को पहले यूनियन भवन पर जमा हुए। इसकेबाद परिसर में जुलूस निकाला। छात्रों का एक गुट वीसी दफ्तर के सामने भी पहुंच गया लेकिन वीसी के न होने से छात्र अपना आक्रोश जताकर वहां उच्च स्तरीय जांच कमेटी की अध्यक्ष प्रो.रंजना कक्कड़ से मिलने वैब कार्यालय पहुंच गए लेकिन उन्हें महिला छात्रावास के भीतर नहीं जाने दिया गया।

छात्रों ने कहा कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर की करतूतें सबके सामने आ गई हैं। विवि प्रशासन को मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रों ने विवि प्रशासन पर मामले की लीपापोती करने का भी आरोप लगाया। महिला छात्रावास के सामने प्रदर्शन करने के बाद छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर उनसे कार्रवाई की मांग करने लगे।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने कहा कि विवि प्रशासन के सामने एक छात्रा ने लिखित शिकायत की है, उस मामले में जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोप सही पाए गए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को हुई घटना को विवि के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। कहा कि जो भी मामला सामने आया है, वह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। बावजूद इसके उनके पास शिकायत आती है तो वे उसकी जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed