{"_id":"643a8d9b26f95196d90a468f","slug":"victims-of-shravasti-accident-speaks-about-accident-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती हादसे पर पीड़ित: बोले- नींद में थे सभी लोग, तेज झटका महसूस हुआ... आंख खुली तो अस्पताल में थे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती हादसे पर पीड़ित: बोले- नींद में थे सभी लोग, तेज झटका महसूस हुआ... आंख खुली तो अस्पताल में थे...
Sat, 15 Apr 2023 05:15 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:15 PM IST
सार
श्रावस्ती के इकौना में गंभीर रुप से लाए गए नौ घायलों में से तीन ट्रामा सेंटर रेफर किए गए घायलों में एक छह वर्षीय मासूम ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल नीलू और नीतू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनोवा में सवार अधिकांश लोग सुबह का वक्त होने के चलते हल्की नींद में थे। सभी बस घर पहुंचने वाले थे। कुछ देर पहले इस बात को लेकर चर्चा हुई थी, अभी कितना समय लगेगा। मै भी लगभग नींद में थी, कि तभी जोरदार झटका महसूस हुआ और उसके बाद कुछ भी पता नहीं चला। जब आंख खुली तो अस्पताल में थे।
विज्ञापन
उक्त बातें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में सोनरई के पास हाईवे पर हुई भीषण दुर्घटना की घायल नीलू व नीतू ने बताया। बताते चलें कि श्रावस्ती के इकौना में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रुप से घायल आठ लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए करमोहना निवासी सुशील कुमार (40) पुत्र भगौती प्रसाद, वीरपुर निवासी बबलू (35) पुत्र गोपाल, बबलू की पत्नी सरिता (30), बबलू की बेटी रुही (8), काव्या (3) पुत्री बबलू, प्रतिज्ञा(5) पुत्री मुकेश कुमार, नीतू (32) पत्नी हीरालाल, नीलू (22), सुरेश कुमार (38) पुत्र भगौती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया था।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सुरेश, रुही और काव्या को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया । वहीं छह घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। घायल बबलू के छोटे भाई सूरज गुप्ता ने बताया कि इलाज के लिए ले जाते समय उनकी भतीजी रुही की भी मौत हो गयी है और अब मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
लुधियाना स्थित कंपनी में कपड़ा बनाते थे सभी मृतक व घायल
गंभीर रुप से घायल बबलू के छोटे भाई सूरज गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई बबलू व उनके साले मृतक मुकेश, हीरालाल, पुत्ती व घायल सुशील व सुरेश सभी लुधियाना के सन्यास नगर स्थित कोटेक महिंद्रा कंपनी में काम करते थे। सूरज ने बताया कि सभी लोग मिल में इंटर लॉकिंग मशीन चलाते थे और उनके मिलने वाले धागे से कपड़ा तैयार करते थे। शुक्रवार को उनके भाई बबलू के ससुर भगौती प्रसाद की मौत हो गई थी जिसकी सूचना मिलने पर सभी रात 11 बजे निजी वाहन बुक करवाकर घर के लिए निकले थे।