फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   victim of firing in ayodhya wants murder case against mulayam singh yadav.

अयोध्या में गोलीकांड मामले में मुलायम पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग, योगी को लिखा पत्र

Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
victim of firing in ayodhya wants murder case against mulayam singh yadav.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान दो नवंबर 1990 को हुए गोलीकांड में मारे गए कारसेवक कोलकाता निवासी रामकुमार कोठारी व शरद कोठारी की बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सीएम समेत डीजीपी व एसएसपी को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि केस नहीं दर्ज होने पर वह न्यायालय का सहारा लेंगी।

विज्ञापन


दो नवंबर 1990 को रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान अयोध्या पहुंचे कारसेवकों पर पुलिस ने गोलियां चलाई थीं। इसमें कई कारसेवकों की मौत हो गई थी। इन कारसेवकों में कोलकाता के खैलात घोसलेन थाना जोड़ाबागान के दो सगे भाई रामकुमार कोठारी व शरद कोठारी भी शामिल थे। उस समय सपा की सरकार थी और मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुलायम ने अयोध्या में गोली चलवाने को लेकर दिया था ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या आई इन भाइयों की बहन पूर्णिमा कोठारी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि उनके पिता हीरालाल कोठारी व मां सुमित्रा ने कई बार अधिकारियों को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि वह अपने भाइयों पर गोली चलवाने के आरोपी तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आपराधिक साजिश व हत्या का केस दर्ज करवाना चाहती हैं।

पूर्णिमा का कहना है कि घटना के समय के कई प्रत्यक्षदर्शी गवाह आज भी मौजूद हैं। मैं उनसे मिली हूं, वह सभी गवाही देने को भी तैयार हैं। बताया कि उन्होंने आठ मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डीजीपी यूपी व एसएसपी फैजाबाद को पत्र सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed