{"_id":"5b03209c4f1c1b5a798b57fb","slug":"vice-president-venkaiya-naidu-to-visit-lucknow-on-may-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 26 मई को आएंगे लखनऊ, ये होगा पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 26 मई को आएंगे लखनऊ, ये होगा पूरा कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 May 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 26 मई को लखनऊ आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.15 बजे विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां से राजभवन आएंगे फिर लंच के बाद कुछ देर विश्राम करेंगे। शाम चार बजे यूपी इलेक्ट्रिक रेगुलटरी कमीशन के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
एक घंटे रुकने के बाद शाम पांच बजे साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में ‘अनकहा लखनऊ’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। यहां से शाम 6.30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से सात बजे दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन