Lucknow News: स्ट्रोक और स्ट्रेस से निजात दिला सकता है कंपन विज्ञान
डॉ. वारिस ने बताया कि वाइब्रेशन से मांसपेशियों की उत्तेजना, दर्द में कमी और गति की सीमा में सुधार किया जा सकता है। इसमें विशिष्ट उपकरणों की सहायता से शरीर के प्रभावित हिस्सों में कंपन किया जाता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे पहले सेमिनार का शुभारंभ रक्षामंत्री के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी और हज कमेटी के अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. एहतेशाम हुदा ने किया। सेमिनार के आयोजक सचिव डॉ. संजय शुक्ला ने कहा कि फिजियोथेरेपी का इस्तेमाल पश्चिमी देशों में पहले से हो रहा है। पिछले कुछ समय से अपने देश में भी इसका इस्तेमाल बढ़ा है। इस मौके पर डॉ. नम्रता सूरी, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र गौतम उपस्थित रहे।
लेजर थेरेपी से दूर हो सकते हैं विभिन्न अंगों के दर्द
डॉ. विष्णु मूर्ति पाठक ने कहा कि फिजियोथेरेपी का सही इस्तेमाल कर काफी लोगों को घुटने के प्रत्यारोपण से बचाया जा सकता है। नई तकनीक ने फिजियोथेरेपी को और अधिक कारगर बनाया है। लेजर थेरेपी ऐसी ही एक तकनीक है। इसमें लेजर के जरिये लोगों को शरीर के विभिन्न अंगों के दर्द से निजात दिलाई जाती है।
बड़े काम के छोटे उपकरण
सेमिनार में मौजूद प्रदीप पांडेय ने बताया कि फिजियोथेरेपी में विभिन्न उपकरण की भी काफी अहम भूमिका है। ये उपकरण एक हजार रुपये से कम की कीमत में मौजूद हैं। इनकी सहायता से एड़ी और सर्वाइकल के दर्द में राहत मिलती है। लंबे समय तक जूते पहनने वालों को पैरों में दर्द की समस्या होने लगती है। इन्हें जूतों में सिलिकॉन से बने विशेष प्रकार के उपकरण रखने होते हैं। इससे उन्हें दर्द में स्थायी आराम मिलता है।

फिजियोथेरेपी के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मौजूद लोग।