फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vhp speaks on panic among muslims in ayodhya before dharmsabha.

अयोध्या के मुसलमानों में दहशत की अफवाह फैलाने के पीछे राम विरोधी ताकतें: विश्व हिंदू परिषद

Fri, 23 Nov 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
vhp speaks on panic among muslims in ayodhya before dharmsabha.
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala

अयोध्या के मुसलमानों में दहशत और आशंकाओं की खबरों को विश्व हिंदू परिषद ने हिंदुओं व रामभक्तों के खिलाफ साजिश करार दिया है। कहा कि अयोध्या में न कोई भयभीत है और न कोई अनहोनी होने जा रही है। मुस्लिम समाज के लोग भी पहले की तरह निर्भीकता से रह रहे हैं।

विज्ञापन


धर्मसभा में आने वाले रामभक्त सिर्फ अपनी आस्था और भावनाएं तथा मंदिर निर्माण की इच्छा प्रकट करने आ रहे हैं। वे सिर्फ यह बताना चाहते हैं कि अयोध्या की अनदेखी और मंदिर निर्माण में देरी बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है। अयोध्या में दहशत की खबरें फैलाने के पीछे राम विरोधी ताकतों की साजिश है। ये हिंदू समाज को और रामभक्तों को बदनाम करना चाहती हैं।
विज्ञापन


मुसलमानों के विरुद्ध नहीं

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि हिंदुओं और रामभक्तों को बदनाम करने वाली ताकतें माहौल को खराब कर रही हैं। धर्मसभा, मुसलमानों के विरुद्ध नहीं बल्कि मंदिर निर्माण में अड़ंगा डालने वालों को हिंदू समाज की चेतावनी देने के लिए है। अयोध्या पर ऐसे अनर्गल, झूठे और तथ्यहीन बयान देने वाले भारत और हिंदू समाज की दुनिया में छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। इनसे देश और प्रदेश में रामभक्त मोदी और योगी की सरकार पच नहीं रही है। यही नहीं, रामभक्तों और हिंदुओं की ताकत पर आगे बढ़ रही भाजपा से भी इन्हें जलन होने लगी है। डर लगने लगा है। इसीलिए मनगढ़ंत बातों से माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हिंदुओं की एकजुटता से तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले भयभीत'

हिंदुओं की एकजुटता से तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले भयभीत हैं। इन्हें लगने लगा है कि हिंदू समाज इसी तरह एकजुट रहा तो उनके पांव उखड़ जाएंगे। उनका राजनीति करना मुश्किल हो जाएगा। इसीलिए वह तरह-तरह की साजिश करके हिंदू समाज को बदनाम करने का षडयंत्र रच रहे हैं। धर्मसभा में आने वाले रामभक्त मंदिर विरोधियों को हिंदू समाज का संदेश देंगे कि मंदिर निर्माण में अड़ंगा न डालें। इसके बाद शांतिपूर्वक वापस लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed