फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vhp reaction on extending dates by sc on ram temple issue.

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के रवैये से विहिप नाराज, नृत्यगोपाल दास बोले- उद्वेलित हो सकते हैं हिंदू

Thu, 10 Jan 2019 02:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
vhp reaction on extending dates by sc on ram temple issue.
- फोटो : amar ujala

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि मामले पर सुनवाई के लिए फिर से 29 जनवरी की तारीख दिए जाने पर विश्व हिंदू परिषद व राम जन्मभूमि न्यास ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर हर हाल में मंदिर का निर्माण होगा। दुनिया की कोई ताकत श्री राम की जन्म भूमि को उनसे नहीं छीन सकती।

विज्ञापन


विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करने वाली कांग्रेस और बाबरी के समर्थक मामले को लगातार लटकाए रखना चाहते हैं। आखिर कब तक भगवान श्री राम लला कपड़े के मंदिर में गर्मी बरसात और ठंड से पीड़ित होते रहेंगे? उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि अयोध्या में भव्य राममंदिर जरूर बनेगा।
विज्ञापन


वहीं, श्री राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि देश का हर नागरिक सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करता है लेकिन वर्तमान में न्यायिक व्यवस्था में गतिरोध हिंदू समाज को दुख पहुंचा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि के विवाद में न्याय की प्रतीक्षा लगाए हुए हिंदू समाज बहुत ही आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हिंदू समाज की भावनाओं का आदर करें। लगातार इस प्रकार से न्यायिक प्रक्रिया में गतिरोध हिंदू समाज को उद्वेलित कर सकता है। कोर्ट में अरोधक बन रहे कांग्रेसी नहीं चाहते कि मामले का समाधान हो और हिंदू समाज को न्याय मिले।

इससे पता चलता है कि कांग्रेस की मंशा क्या है...

विहिप प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज न्याय की प्रतीक्षा करता आ रहा है। सत्र न्यायालय से चला मामला अब सुप्रीम कोर्ट में भी तारीख पर तारीख मिलने के कारण प्रभावित हो रहा है।

पूर्व में कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल ने जिस प्रकार से इस मामले में अवरोध उत्पन्न किया और आज वकील राजीव धवन द्वारा इस मामले में जो उंगली उठाई गई उससे पता चलता है कि कांग्रेस की मंशा क्या है? कांग्रेस नहीं चाहती कि मामले का शीघ्र समाधान हो। इसलिए सुन्नी वक्फ बोर्ड के कंधे पर सवार होकर लगातार रामलला को पीड़ित कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट भगवान श्रीराम की पीड़ा को समझे और साथ ही हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए नियमित सुनवाई का मार्ग प्रशस्त करे।

'साधु संत धर्मसंसद में विचार करते हुए लेने ठोस निर्णय'

विहिप प्रवक्ता ने कहा, प्रयागराज में आयोजित कुंभ के दौरान 31 जनवरी और 1 फरवरी को साधु संतों की 'धर्म संसद' में सुप्रीम कोर्ट में चल रही न्यायिक प्रक्रियाओं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वक्तव्य पर विचार करते हुए ठोस निर्णय लेंगे।

इसके अलावा सनकादिक आश्रम के महंत व संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास ने कहा कि श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। यह मुस्लिम पक्षकार भलीभांति समझ रहे हैं। इसलिए वह न्यायालय में किसी न किसी बहाने अवरोध डालने का काम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से इस देश के नागरिकों को बहुत आशाएं हैं लेकिन बार-बार तारीख बढ़ने से निराशा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed