एक हिंदू कम से कम तीन बच्चे पैदा करे: तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से देश को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। इसके प्रयास शुरू हो गए हैं। समान नागरिक कानून पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें एक देश दो विधान मंजूर नहीं हैं।
कहा कि हिंदू कम से कम तीन बच्चे पैदा कर जनसंख्या का संतुलन बनाए रखें। वे बुधवार को खुर्शीद क्लब मैदान में विहिप के हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पहले पूरे विश्व में हिंदू ही थे। अब हिंदुओं की संख्या घटकर 100 करोड़ पहुंच गई है। यदि इसके बाद भी हिंदू जागरूक नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में संख्या 10 करोड़ पहुंच जाएगी। कहा कि एक देश दो विधान उन्हें मंजूर नहीं है। हिंदू भी जनसंख्या संतुलन के लिए तीन बच्चे पैदा करें।
उन्होंने धर्मांतरण नहीं होने देने का संकल्प दिलाया। कहा कि देश की सरजमीं पर धर्मांतरण नहीं होने पाएगा। मुस्लिम से हिंदू बनने वालों की घर वापसी को जायज बताते हुए कहा कि यह बहुत पहले से चल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर जोर देते हुए तोगड़िया ने कहा कि वे देश को लोकतांत्रिक तरीके से हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।
प्रतिदिन एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति से मित्रता करें
तोगड़िया ने कहा, जातिवादी व्यवस्था पर प्रहार किया। सभी को प्रतिदिन एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति से मित्रता करने की सलाह दी। कहा कि विहिप किसी गरीब हिंदू को इलाज के अभाव में मरने नहीं देगी। गरीबों के इलाज के लिए पांच हजार डॉक्टर तैयार हो गए हैं।
गरीब हिंदुओं का पेट भरने के लिए सभी से रोजाना एक मुटठी अनाज, एक से 10 रुपया व गाय के लिए एक रोटी मांगी। कहा कि एकत्र पैसों से हिंदुओं के गरीब बेटे एवं बेटियों को शिक्षा दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम को प्रांत अध्यक्ष शुभनारायण सिंह, उपाध्यक्ष पवन मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, सगरा आश्रम के मौनी स्वामी, धर्मप्रकाश ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।