फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP block president's son found in Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में मिला विहिप प्रखंड अध्यक्ष का बेटा

Thu, 25 Apr 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
VHP block president's son found in Lucknow
सलोन (रायबरेली)। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष के लापता बेटे को बुधवार को लखनऊ के उतरेटिया रेलवे स्टेेशन से खोज लिया गया। उसके हाथ पर चोट के निशान थे। दहशत के चलते अध्यक्ष का बेटा कुछ बता नहीं पा रहा है। पुलिस उसे लखनऊ से लेकर जिले के लिए रवाना हुई है। सलोन देहात निवासी संजय तिवारी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष है। 20 अप्रैल को दोपहर से 18 वर्षीय बेटा निखिल तिवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राजेश पटेल, रबी पटेल, जितेंद्र पटेल, मदन पटेल, पप्पू पटेल और रईश चिकवा के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस के साथ ही परिजन भी निखिल की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को सूचना मिली कि उतरेटिया स्टेशन के समीप एक लड़का घायल अवस्था में देखा गया है। उसके अंगूठे में चोट के घाव है। इस सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचकर युवक को खोज लिया। विवेचक कामता प्रसाद केशरवानी का कहना है कि लापता लड़का सकुशल मिल हो गया है। युवक डरा हुआ है। इसलिए वह यह नहीं बता पा रहा है कि वह कैसे गायब हुआ था और उसे चोट कैसे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed