{"_id":"66225cb918dd6c7942090510","slug":"vhp-activists-raided-in-a-gaushala-in-sitapur-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोशाला पर मारा छापा, मौके पर मिले कटे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोशाला पर मारा छापा, मौके पर मिले कटे गोवंश
Fri, 19 Apr 2024 05:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:29 PM IST
सार
सीतापुर के पिसावां में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक गोशाला पर छापा मार दिया। जहां कटे गोवंश मिले हैं।
विज्ञापन
गोशाला में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित एक गोशाला में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक गांव की गोशाला में छापा मारा। वहां कई कटे गोवंश मिले। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। गोवंश के शवों को दफनाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री कुमुद सिंह ने बताया कि बीते दिनों कपासाकला गांव से गोवध की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को भी ऐसी एक सूचना पर छापा मारा गया। मौके से कई कटे और मृत गोवंश मिले। वहीं, चाकू और छुरी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
मौके से चार कसाई असलहा लहराते भाग निकले। दो को मौके पर पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में गोशाला संचालक की भूमिका संदिग्ध है। थाने में तहरीर दी है। मौके पर पुलिस गोवंश के शवों को जेसीबी की मदद से दफना रही है।
विज्ञापन