फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Veteran women archers will take aim today

Lucknow News: आज दिग्गज महिला तीरंदाज लगाएंगी निशाना

Sat, 28 Feb 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Veteran women archers will take aim today
बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 
लखनऊ। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार से रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में देशभर से आईं दिग्गज महिला तीरंदाज पदकों पर निशाना साधेंगीं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण सहित कुल 18 पदक दांव पर होंगे, जिसे जीतने के लिए 300 से ज्यादा खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाई, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह, पूर्व आईएएस और यूपी तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी और सचिव अजय गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। यहां जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ी नॉकआउट राउंड में रविवार में पदकों की जोर आजमाइश में भिड़ेंगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के बाबू स्टेडियम में कुल 50 टारगेट लगाए गए हैं। इनमें 25 पर रिकर्व और 25 टारगेट पर कंपाउंड वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। स्टेडियम में दोनों छोर पर डिस्प्ले टाइमर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिय देशभर से तमाम इंटरनेशनल महिला तीरंदाज शाम तक शहर पहुंच गईं। खिलाड़ियों ने शाम को 1090 चौराहे के निकट स्थित तीरंदाजी मैदान पर अभ्यास किया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ा आकर्षण पैरा ओलंपिक पदक विजेता शीतल देवी होगी, जो शुक्रवार रात लखनऊ पहुंच गई।

देखते ही बनी बाबू स्टेडियम की रंगत

प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल केडी सिंह बाबू स्टेडियम की खूबसूरती देखते ही बनी। स्टेडियम में प्रवेश करके बड़ी राष्ट्रीय स्तर वाली प्रतियोगिता का अहसास हुआ। यूपी तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कंपाउंड और रिकर्व स्पर्धा में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को स्पर्धा शुरू होने से पहले सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक आधे घंटे का अभ्यास सत्र होगा। इसके बाद सीनियर रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे।


प्रतिभाग करने वाली दिग्गज खिलाड़ी

जम्मू- शीतल देवी - पैरालंपिक पदक विजेता (कंपाउंड)

हरियाणा-भजन कौर - ओलंपियन (रिकर्व)

हरियाणा- रिद्धि - अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता (रिकर्व)

दिल्ली- प्रगति - अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता (कंपाउंड)

उत्तर प्रदेश- साक्षी चौधरी - अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता (कंपाउंड)

उत्तर प्रदेश- वरेण्या राणा - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग

पश्चिम बंगाल- अदिति जायसवाल - अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता (रिकर्व)

झारखंड- मधुमिता - अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता (कंपाउंड)

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए की जा रहीं तैयारियां। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed