फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vendor leaves work incomplete; department issues notice; code also locked.

Lucknow News: वेंडर ने अधूरा छोड़ा काम, विभाग ने थमाया नोटिस, कोड भी लॉक

Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vendor leaves work incomplete; department issues notice; code also locked.
लखनऊ। पीएम सूर्यघर योजना के लाभ से सोलर लगवाने वाले उपभोक्ता बढ़े बिल ही नहीं, वेंडर की मनमानी से भी परेशान हैं। कहीं वेंडर ने सोलर पैनल नहीं लगाया तो किसी उपभोक्ता के घर काम ही अधूरा छोड़ दिया। उपभोक्ताओं की शिकायत पर नेडा के अफसरों ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस ही थमाया है। हालांकि, इस माह तीन वेंडर के कोड भी लॉक किए गए हैं।
विज्ञापन

माल एवेन्यू निवासी लक्ष्मी सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में वेंडर की ओर से गलत सोलर लगाने की शिकायत की थी। इसमें बताया कि उन्होंने पूर्व में आईजीआरएस पर वेंडर की शिकायत की थी। नेडा ने शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी वेंडर के काम अधूरा छोड़ने की शिकायत की है। उर्मिला सिंह ने आईजीआरएस पर वेंडर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। विकास कुमार प्लांट में करंट और बिजली बिल सही न आने की शिकायत की है।
विज्ञापन


जुलाई में अब तक 31 शिकायतें, वेंडर को नोटिस
यूपी नेडा लखनऊ के परियोजना अधिकारी टीकाराम ने बताया कि आईजीआरएस पर एक जुलाई से अब तक 31 शिकायतें मिली हैं। इनमें अधिकांश सब्सिडी से संबंधित हैं। जिन वेंडर के काम अधूरा छोड़ने की शिकायत हुई है, उन्हें नोटिस भेजकर सात दिन में समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। तय समय में समाधान न होने पर वेंडर का कोड लॉक करने की संस्तुति की जाती है। इस माह तीन वेंडर के कोड लॉक किए गए हैं। एक वेंडर ने कार्रवाई के बाद काम पूरा करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करें, कार्यालय में दे सकते हैं शिकायत
परियोजना अधिकारी ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता को सोलर संबंधी कोई समस्या आ रही है तो आईजीआरएस के अलावा विकास भवन कार्यालय आकर उनसे शिकायत कर सकता है। 9415609056 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed