फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles will speed on the highway before Kumbh Mela

Lucknow News: कुंभ मेले से पहले हाईवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 11 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will speed on the highway before Kumbh Mela
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज पर कुंभ मेले से पहले पांच लाख से ज्यादा मुसाफिर फर्राटा भर सकेंगे। शासन की सख्ती के बाद निर्माण में तेजी आई है। चौड़ीकरण के साथ निर्माणाधीन बाईपास के लिंक मार्गों का काम लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में जनवरी 2025 से पहले काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


रायबरेली-प्रयागराज हाईवे टू लेन था। इससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आने-जाने वाले करीब पांच लाख मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए वर्ष 2017-18 में हाईवे को फोरलेन करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। हाईवे पर चार बाईपास बनाए जा रहे हैं, जबकि 63 किलोमीटर हाईवे का चौड़ीकरण होना है। यह पूरा कार्य जनवरी 2025 में होने वाले कुंभ के पहले समाप्त करना है। शुरुआती दौर में काम काफी सुस्त गति से चला। इसकी वजह से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



चेयरमैन ने किया निरीक्षण, तेजी के निर्देश
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले के आलापुर में घनी आबादी होने के कारण यहां पर बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। इन बाईपासों की लंबाई करीब 29 किलोमीटर है। बाईपासों का निर्माण कराने वाली कालू वाला एजेंसी के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार ने रविवार को निर्माण की प्रगति जानी। एजेंसी के जिम्मेदार इंजीनियरों से कहा कि काम में किसी प्रकार की ढिलाई न होने पाए। कुंभ से पहले हर हाल में काम पूरा कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed