फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles were stuck in traffic jam for six hours near Sarojini Nagar

Lucknow News: सरोजनीनगर के पास छह घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन

Fri, 15 Aug 2025 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck in traffic jam for six hours near Sarojini Nagar
नादरगंज तिराहे के पास जाम में रेंगते वाहन।
सरोजनीनगर। कानपुर-लखनऊ मार्ग पर सरोजनीनगर के पास पीएनसी कंपनी ने साइड पटरी खोदने के बाद उस पर मिट्टी डालकर छोड़ दी है। बारिश से कीचड़ में तब्दील हुई सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बृहस्पतिवार को कानपुर से लखनऊ आने वाले वाहन इनमें फंसते रहे। इससे छह घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब एक सप्ताह पहले जाम की स्थिति देखने के बाद मंडलायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को समस्या दूर करने का निर्देश दिया था। पीएनसी कंपनी ने कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाले वाहनों को निकलने के लिए बाईपास रास्ता बनाया है, लेकिन इस पर सिर्फ गिट्टी डालकर ऊपर से डस्ट डाल दी गई है। मामूली बारिश होते ही यह डस्ट कीचड़ में तब्दील होकर वाहनों के फिसलने और फंसने का कारण बन रही है।
विज्ञापन


नादरगंज में एयरपोर्ट कॉमर्शियल तिराहे (आजाद नगर मोड़) के पास से नादरगंज तिराहे तक कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी पर सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से यहां वाहन काफी धीमी गति से निकलते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक इस मार्ग पर एक किमी तक जाम लगा रहा। अमौसी स्टेशन की ओर से नादरगंज में कानपुर रोड पर आने वाले वाहन भी इस जाम में फंसे रहे। पीएनसी कंपनी की जेसीबी से गड्ढों को बराबर किया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed