Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles remained parked without diesel, garbage remained lying in 77 wards.

Lucknow News: डीजल बिना खड़ी रही गाड़ियां, 77 वार्डों में पड़ा रहा कूड़ा

Wed, 11 Feb 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicles remained parked without diesel, garbage remained lying in 77 wards.
सीतापुर रोड पर कूड़े का ढेर।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। दो दिन से शहर के बड़े हिस्से में कूड़ा उठान प्रभावित है। कुछ वार्ड में कूड़ा जमा होने से मंगलवार को हंगामे की स्थिति भी बनी। नगर निगम की कूड़ा उठान और अन्य कार्यों में इस्तेमाल होने वाली करीब 300 छोटी-बड़ी गाड़ियां डीजल के अभाव में खड़ी हैं। इस वजह से करीब 77 वार्डों में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



दरअसल, नगर निगम ने गोमतीनगर स्थित केंद्रीय कार्यशाला स्थित अपने डीजल पंप को बिना तैयारी के बंद कर दिया है। इस वजह से कूड़ा उठान व अन्य कार्यों वाली 300 गाड़ियों को तेल नहीं मिल रहा। इसका सीधा असर शहर में कूड़ा और मलबा उठान पर पड़ा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। कुछ इलाकों में स्थानीय लोगों ने कूड़े के विरोध में शिकायत दर्ज कराते हुए हंगामा भी किया। तब नगर निगम के अधिकारियों ने काम चलाऊ व्यवस्था में कुछ गाड़ियों को बाहर के पंपों से डीजल दिलाते हुए मौके पर भेजा।
विज्ञापन



नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला की जमीन पर नगर निगम का नया मुख्यालय बनना है। निर्माण के तहत ही यहां पर लगे डीजल पंप हटाया जा रहा है। पंप हटाने में देरी पर चार दिन पहले महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद दो दिन पहले आनन-फानन में पंप को बंद कर दिया, जबकि अभी कार्यशाला को नई जगह पर शिफ्ट भी नहीं किया गया है। अचानक पंप बंद होने से तेल के अभाव में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं और शहर की सफाई व्यवस्था पर असर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम के 110 वार्डों में से 77 में सड़क और गलियों की सफाई में निकलने वाला कूड़ा अभी रामकी कंपनी नहीं उठाती है। यहां कूड़ा उठान के लिए नगर निगम अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। अब गाड़ियों को तेल न मिलने से कूड़ा उठान ठप हो गया है। मंगलवार को कुछ गाड़ियों को बाहर के पेट्रोल पंपों से डीजल दिलाया गया।


पार्षदों ने कहा...यह नगर निगम की बड़ी लापरवाही

हरजतगंज वार्ड के भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को उनके वार्ड में कूड़ा उठान नहीं हुआ। डस्टबिन हटवा दिए गए। जानकारी की तो पता चला कि गाड़ियों को तेल ही नहीं मिला। यह नगर निगम की बड़ी लापरवाही है। यदि पंप को बंद करना है तो डीजल की पहले से व्यवस्था की जानी चाहिए थी। हजरतगंज की तरह राजाराम मोहन राय वार्ड में कूड़ा उठान नहीं हुआ। महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड के पार्षद अमित चौधरी ने बताया कि दो दिन से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। मंगलवार को किसी तरह प्रयास करके जेसीबी मंगा कर कूड़ा उठवाया गया। भवानीगंज वार्ड के पूर्व पार्षद व मौजूद पार्षद के पति संतोष राय ने बताया कि कई दिनों से वार्ड में कूड़ा उठान बेपटरी है। कर्मचारी कह रहे हैं कि गाड़ियों को डीजल नहीं मिल रहा है। किसी तरह रामकी वालों की गाड़ियों से कूड़ा उठवाया गया।




---------------

कोट

केंद्रीय कार्यशाला के डीजल पंप को हटाया जा रहा है। इस कारण अब बाहर के प्राइवेट पंपों से डीजल की व्यवस्था की गई है। हो सकता है कि कुछ जगह पर कूड़ा न उठने की समस्या आई हो, मगर उसे दूर कराया जा रहा है।



मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता, केंद्रीय कार्यशाला, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed