{"_id":"678ab4e7f36a5fed010f9e03","slug":"vehicle-hits-scooter-in-fog-student-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1033-126018-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे में वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे में वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की मौत
Sat, 18 Jan 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को बछरावां थाना क्षेत्र के हाईवे पर सडक़ हादसे में छात्रा की हुई मौत के बा
रायबरेली। घना कोहरा शुक्रवार की सुबह हाईवे पर छात्रा के लिए काल बन गया। महाविद्यालय में स्कूटी से परीक्षा देने जा रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सेरी गांव के पास हुए हादसे में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग निकला।
रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार निवासी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा (22) पुत्री कमलेश मौर्या अपनी स्कूटी से शुक्रवार की सुबह जेपीएस महाविद्यालय इचौली वनस्पति विज्ञान की परीक्षा देने जा रही थी। वह इसी महाविद्यालय की छात्रा थी। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर सेरी गांव के पास स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के वक्त घना कोहरा था और छात्रा ने हेलमेट भी नहीं पहना था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सभी कोहरे के चलते हादसा होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।