फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicle fitness slots reduced from 120 to 60

Lucknow News: 120 से घटकर 60 रह गए वाहनों की फिटनेस के स्लॉट

Tue, 25 Nov 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fitness slots reduced from 120 to 60
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस)।
लखनऊ। बीकेटी में हाल ही में शुरू हुए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) पर वाहनों की फिटनेस के सिर्फ 60 स्लॉट हैं, जबकि ट्रांसपोर्टनगर में परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर में प्रतिदिन 120 स्लॉट रहते थे। इससे बीकेटी एटीएस पर वाहनों की फिटनेस कराने वाले आवेदकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से स्लॉटों की संख्या बढ़ाने की गुहार लगाई है। दरअसल, आठ वर्ष पुराने व्यावसायिक वाहनों की प्रतिवर्ष फिटनेस करवानी होती है। इन गाड़ियों से आपातकालीन सेवाओं के साथ खानपान सामग्री, दवाएं, सब्जियां पहुंचाई जाती हैं। बगैर फिटनेस वाहनों को सड़क पर उतारने पर चेकिंग के दौरान जुर्माना लगा दिया जाता है। हाल ही में बीकेटी में एटीएस का शुभारंभ हुआ है। इसे निजी एजेंसी चला रही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व ट्रांसपोर्टनगर में परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर वाहनों की फिटनेस होती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। बीकेटी एटीएस में पहले सिर्फ 30 स्लॉट ही थे। ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा किया, तो स्लॉटों की संख्या बढ़ाकर 60 की गई। इसके बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ट्रांसपोर्टर उमेश खेत्रपाल ने कहा कि शहर में गाड़ियां बढ़ रही हैं। सरकार को चाहिए कि सुविधाएं बढ़ाई जाएं। एटीएस खोल दिया गया, लेकिन स्लॉट कम हैं। इससे मुश्किलें बनी हुई हैं। ट्रांसपोर्टर टीपीएस अनेजा ने कहा कि ऐसे हाल में तो वाहनों की फिटनेस ही अटक जाएगी। आर्थिक नुकसान होगा, सो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस सेंटर भी चलाए सरकार
ट्रांसपोर्टरों ने एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह से ट्रांसपोर्टनगर स्थित फिटनेस सेंटर को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। हालांकि, यह निर्णय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ही ले सकता है। ट्रांसपोर्टरों का ज्ञापन मोर्थ को भेजने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed