फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vegetable vendor went to thana with complaint of fraud After losing money in online game in Lucknow

UP News: ऑनलाइन गेम में हारा पैसा... तो सब्जी विक्रेता ने रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा; पुलिस ने पकड़ लिया माथा

Tue, 26 Nov 2024 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 09:01 AM IST
सार

ऑनलाइन गेम में पैसा हारा तो सब्जी विक्रेता ने टप्पेबाजी की साजिश रची। पुलिस ने जांच किया तो सच सामने आ गया। बाद में उसने हकीकत बताई। 

विज्ञापन
vegetable vendor went to thana with complaint of fraud After losing money in online game in Lucknow
online game - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम में रुपये हारने पर सब्जी विक्रेता टप्पेबाजी की शिकायत लेकर चौक थाने पहुंचा। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो आरोपी का झूठ सामने आ गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार, सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब दस बजे बिलोचपुरा बैंक से सवा लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। रास्ते में किसी ने उसके रुपये निकाल लिए। उसे इसका पता ही नहीं चला। पुलिस को कुछ संदेह हुआ। बैंक से लेकर घर तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन, सब्जी विक्रेता की बातों की पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन


शक होने पर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दी। बताया कि चार दिन पहले वह एविएटर गेम में रुपये हार गया था, जो किसी को देने थे। इसलिए उसने बचने के लिए झूठी कहानी रची थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सच सामने आने पर युवक को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होता है एविएटर गेम

एविएटर एक तरह ऑनलाइन मोबाइल गेम है। गेम एप्लीकेशन में मनमुताबिक रकम लगाने का विकल्प होता है। जीतने पर रकम आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है। इस गेम में एक प्लेन होता है। जिसके ऊपर जाने पर लगाई गई रमक दोगुना हो जाती है। यदि प्लेन फट जाता है तो लगाई रकम डूब जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed